फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डिजिटल एप से सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे सड़क की समस्याएं

Tue, 28 Oct 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। प्रदेश में ढांचागत विकास को नई गति देने के लिए पारदर्शिता व जनभागीदारी की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने म्हारी सड़क मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की हुई है। इस एप से नागरिक सड़क से संबंधित समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। यह एप नागरिक, प्रशासन और सरकार के बीच सेतु का काम करेगा।
विज्ञापन

एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि म्हारी सड़क मोबाइल एप नागरिकों को सड़कों की स्थिति की जानकारी सीधे सरकार तक पहुंचाने का माध्यम है। इस एप के माध्यम से नागरिक सड़कों पर गड्ढे, टूटी सड़क या सड़क पर जलभराव की समस्या की लोकेशन के साथ शिकायत दर्ज कर सकेंगे। संबंधित विभाग को तत्काल सूचना मिलते ही सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इस एप के माध्यम से शिकायत की टाइम बाउंड मॉनिटरिंग होगी। उन्होंने कहा कि नागरिक फोटो के साथ सड़क संबंधित शिकायतें इस एप पर अपलोड कर सकते हैं। इसमें जेई से लेकर विभागाध्यक्ष तक सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें