फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज और सब्जी मंडी में जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य : रामकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 02
विज्ञापन

- सड़क व अन्य कार्यों में खर्च होगा तीन करोड़ 65 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। अनाज मंडी और सब्जी मंडी की नई सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। सड़क के निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री अनाज मंडी परिसर में पहुंच चुकी है। शुगर फेड के चेयरमैन व शाहाबाद के विधायक रामकरण काला ने बताया कि अनाज मंडी की सड़क आरसीसी की बनाई जाएगी। सड़क और मंडी की चहारदीवारी के लिए तीन करोड़ 65 लाख की राशि पास हुई है। इसके लिए मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि सड़क निर्माण करते समय अनाज मंडी व सब्जी मंडी के आढ़तियों से सुझाव अवश्य लिया जाए, ताकि सड़क निर्माण के साथ पानी की निकासी की व्यवस्था का प्रबंध भी हो सके।
उन्होंने कहा कि अनाज मंडी की सड़क लाडवा रोड व बराड़ा रोड को आपस में जोड़ने का काम भी करती है और हजारों लोगों का यहां से आना-जाना होता है। इसलिए इस सड़क को आरसीसी बनाने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर नपा प्रधान डाॅ. गुलशन कवात्तरा, विष्णु भगवान गुप्ता, पार्षद प्रवीन शर्मा लक्की, पार्षद जसबीर सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जल्द मिलेगा मुआवजा : रामकरण
विधायक रामकरण काला ने कहा कि बाढ़ के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की फसलों के साथ-साथ पशुओं को भी नुकसान पहुंचा है। इसके लिए सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही किसानों को मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन



अवैध कॉलोनियां होंगी स्वीकृति : डाॅ. गुलशन
नगर पालिका प्रधान डाॅ. गुलशन कवात्तरा ने कहा कि नगरपालिका की दर्जनोंं अवैध काॅलोनियों की सूची स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही इन कॉलोनियों में तेजी से विकास कार्य करवाएं जाएंगे। सड़कों के साथ-साथ सीवरेज व्यवस्था भी बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें