गुहला-चीका। गुहला विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने भाजपा सरकार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर निशाना साधा है।
उन्होंने गांव भाटिया से पंजाब के रतनाहेड़ी वाया समाना जाने वाली सड़क के निर्माण में अनियमितताओं के आरोप लगाए। विधायक के अनुसार, करीब दो महीने पहले बनी सड़क कई जगह से टूटने लगी है और इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार के कर्मचारी रात के अंधेरे में निर्माण कार्य करते थे, ताकि लोग दिन में काम की गुणवत्ता न देख सकें। सड़क पर सफेद पट्टियां भी रात में लगाई गईं, जो जल्द ही गायब हो गईं।