फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचल कर छात्र की मौत

Mon, 30 Jan 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा-हिनौरी मार्ग पर सोमवार सुबह घने कोहरे के चलते हुई सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में शेखपुरा निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह अपने भतीजे अनिल कुमार के साथ बाइक पर सुबह आठ बजे लाडवा आ रहा था। हिनौरी रोड पर निजी पैलेस के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इससे बाइक पर पीछे बैठा अनिल सड़क पर जा गिरा और ट्रैक्टर-ट्राली उसको कुचलते हुए निकल गई। अनिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छात्र करनाल के कॉलेज से बीएससी कर रहा था और रोजाना करनाल जाने के लिए बस पकड़ने लाडवा आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें