फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की टक्कर लगने से 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रतनपुरा में सरकारी स्कूल के पास एक बेकाबू कार ने सैर कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। कार उसे घसीटते हुए सामने बिजली के खंभे से टकराकर पलट और उक्त व्यक्ति कार के नीचे दब गया। गांव के लोगों ने उसे कार के नीचे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शनाख्त 66 वर्षीय प्रेमचंद के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस में दर्ज शिकायत में रामकुमार वासी रतन डेरा ने कहा कि 7 जुलाई की शाम वह अपने भाई प्रेमचंद के साथ सैर कर रहा था।
विज्ञापन

उसका भाई प्रेमचंद उसके आगे-आगे चल रहा था। जैसे ही उसका भाई प्रेमचंद सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो सिरसला की तरफ से बेकाबू कार ने प्रेमचंद को रांग साइड में आकर सामने से टक्कर मार दी। कार चालक उसे घसीटते हुए 50 फीट दूर तक ले गया, जिसके बाद कार बिजली के पोल से टकराकर पलट गई तथा खंभा भी टूट गया। उसका भाई कार के नीचे ही दब गया तथा कार में सवार तीन लोग रोहित वासी खानपुर कोलियां (चालक), गौरव वासी ईशरगढ़ और मनिंद्र सिंह वासी धुराला ने कार से निकलकर भागने की कोशिश की थी। उन तीनों को गांव के लोगों ने काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। इसी दौरान उसने गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर कार के नीचे दबे प्रेमचंद को बाहर निकाला तथा इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया तथा कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें