फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारकंडा नदी के पुल के नजदीक हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त शाहाबाद वासी मुलखराज के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शाहाबाद निवासी आशु ने बताया कि उसका पिता मुलखराज अपनी बाइक पर परचून का सामान बेचने का कार्य करता था। उसके पिता उसे बाइक पर दवा दिलवाने के लिए अस्पताल गए थे। इसके पश्चात वे पूजा अर्चना के लिए मारकंडा मंदिर में चले गए। यहां से जब वे बाइक पर वापस मारकंडा नदी के पुल के नजदीक पहुंचे तो एक कार चालक अपनी कार को लापरवाही से चलाते हुए आया और उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह दोनों घायल होकर सड़क पर जा गिरे। कार चालक अपनी कार को लेकर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसके पिता को वह सरकारी अस्पताल में ले गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें