तेज रफ्तार कार चालक की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चचेरे भाई की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव हरीपुर निवासी मनोज कुमार ने कहा कि वह और गौरव अपनी मोटरसाईकिल से किसी कार्य के लिए आए थे। शाहाबाद में उसे उसके चाचा का लड़का रिंकू भी मिल गया जो भी मोटरसाइकिल पर आया हुआ था। वह अपना कार्य समाप्त करके अपनी अपनी मोटरसाइकिल से घर के लिए चले थे। जब गांव चढूनी से अटवान की ओर पहुंचे तो अटवान की तरफ से एक कार चालक अपनी कार को तेज रफ्तार कि साथ लापरवाही से चलाता हुआ आया और रिंकू की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रिंकू मोटरसाइकिल सहित सफेदों में जा गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया। वह घायल रिंकू को उठाकर एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।