कुरुक्षेत्र। प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते शिक्षक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गणित विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन ऑफ साइंसेज व गणित विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार ने बताया कि वैसे तो राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाता है लेकिन होली के अवकाश के कारण विभाग में बुधवार को ही प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता में अपने कौशल का परिचय दिया। भाषण प्रतियोगिता में एमएससी प्रथम वर्ष की रिया शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार एमएससी प्रथम वर्ष की ही छात्रा मन्नू के नाम रहा। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एमएससी द्वितीय वर्ष की आरती ने पहला, कृतिका ने दूसरा और सांत्वना पुरस्कार एमएससी प्रथम वर्ष की ऋतिका के नाम रहा। इस मौके पर सुमित्रा देवी, दलबीर सिंह, डॉ. अनुपम खन्ना, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. विकास पोपली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।