बाबैन। भगवानपुर के स्कूल में चित्रकला दिखाते प्रतिभागी विद्यार्थी, प्रोत्साहित करते शिक्षक। स्
बाबैन। राजकीय माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर में फसल अवशेष प्रबंधन पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में सातवीं की रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आठवीं की रियाव द्वितीय और मीनल तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मिले। इस अवसर पर शिक्षक बलजिंदर और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सहायक तकनीकी प्रबंधक सुनीता हुड्डा ने बताया कि यह गतिविधि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निर्देश पर हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। उप कृषि निदेशक सुनील मान ने इसके लिए निर्देश दिए थे। उन्होंने फसल अवशेष जलाने के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। बताया कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और मिट्टी की उर्वरक क्षमता घटती है। अध्यापक शिवचरण ने पर्यावरण सुरक्षा का महत्व बताया और उचित प्रबंधन पर जोर दिया।