फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मौनी अमावस्या पर जग ज्योति दरबार में हुआ अनुष्ठान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौनी अमावस्या पूजन करते महंत राजेंद्र पुरी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में रविवार को भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने के बाद महंत राजेंद्र पुरी ने सर्वकल्याण की भावना से मौनी अमावस्या अनुष्ठान व पूजन किया। यजमान परिवार के साथ हवन में आहुतियां भी दी गईं। अनुष्ठान एवं पूजन के साथ महंत और श्रद्धालुओं ने गो माता की पूजा की। पूजा के साथ गऊओं को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया गया। महंत ने बताया कि इस अवसर पर शुद्ध मन से की गई पूजा, हवन और मौन रह परमात्मा के प्रति समर्पण भी बहुत फलदायी होता है। इस अवसर पर भजन संकीर्तन भी हुआ। मौनी अमावस्या में जग ज्योति दरबार में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुभाष चंद गुप्ता, सुमन बजाज, अजय राठी, अक्षय, मनप्रीत सहित अन्य सदस्य व श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें