फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खांसी, बुखार और जुकाम के बढ़ रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण खांसी, बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला नागरिक अस्पताल में भी इन दिनों मरीजों की ओपीडी में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या अधिक है।
मौसम में बदलाव के चलते सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव लोगों को मौसमी बीमारियों की चपेट में ले रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अस्पताल में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें