फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करके मोबाइल व नकदी छीनने का इनामी अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ महीने पहले ट्रक क्लीनर से मारपीट करके मोबाइल व नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने दो हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस ने इनामी अपराधी कमल वासी जड़ोला (कैथल) को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रकाश मुखिया वासी दरभंगा (बिहार) ने 11 जनवरी को थाना शहर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह ट्रक पर बतौर क्लीनर नौकरी करता है। 10/11 जनवरी को वह रात के समय ढांड रोड पर बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास ट्रक को खड़ा करके केबिन के अंदर ही सो गया था। रात के समय करीब 12.30 बजे तीन युवक ट्रक की खिड़की का शीशा तोड़कर ट्रक में घुस गए थे। उन्होंने उसे रॉड मारी और उसका पर्स जिसमें करीब 1200/1300 रुपये व उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई थी।
अगले दिन पुलिस ने आरोपी गुरदयाल सिंह वासी जड़ोला तथा 17 जून को आरोपी रोबिन उर्फ गोदू वासी जड़ोला को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। आरोपी ने पूछताछ में वारदात का खुलासा किया था। तभी से पुलिस ने तीसरे आरोपी कमल की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

अपराध अन्वेषण शाखा-एक ने मामले के तीसरे आरोपी इनामी अपराधी कमल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेजा गया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें