फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छीना-झपटी का इनामी आरोपी 12 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 12 साल पहले ब्रह्मसरोवर के वीआईपी गेट के नजदीक से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों से हथियार के दम पर छीना-झपटी करने के मामले में इनामी आरोपी को गिरफ्तारी किया। आरोपी संदीप उर्फ धौला निवासी बोराणा जिला झज्जर की गिरफ्तारी पर दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

थाना केयूके में 11 जनवरी 2011 को दर्ज शिकायत में छात्रा मीनू ने बताया था कि वह कुवि में एमएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह गर्ल हॉस्टल में रहती है। 11 जनवरी को वह मार्केट से सामान खरीदकर ब्रह्मसरोवर के वीआईपी गेट से होकर वापस होस्टल आ रही थी। उसके पीछे उसका सहपाठी प्रवीण शर्मा भी आ रहा था। शाम करीब छह वह फैकल्टी लॉज बिल्डिंग के पास पहुंची तो उसी समय सामने से एक बाइक पर आए तीन युवकों ने उसके हाथ से उसका बैग छीन लिया। पीछे आ रहे प्रवीण शर्मा ने उनको रोकने की कोशिश की तो आरोपी उसे असलहा दिखाकर उसका मोबाइल, साढ़े सात हजार रुपये व सहित अन्य सामान छीनकर भाग गए थे। उसके बैग में साढ़े पांच हजार रुपये, मोबाइल व कुछ अन्य सामान था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब आगामी जांच में पुलिस ने इनामी आरोपी संदीप को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें