फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कैंटर चालक सहित दो गिरफ्तार, 46 किलो नशा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो ने नेशनल हाईवे 152डी पर कैंटर चालक सहित दो लोगों को 46 किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया। चालक परमवीर सिंह निवासी धर्मपुर कॉलोनी कालका व शुभम शर्मा निवासी सपाटू जिला सोलन हिमाचल प्रदेश कैंटर में नशीला पदार्थ छिपाकर पंजाब और हिमाचल प्रदेश सप्लाई करने जा रहे थे।
विज्ञापन

सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम नेशनल हाईवे-152-डी पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड पर फ्लाईओवर के नीचे गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि परमवीर सिंह और शुभम शर्मा मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और बिहार से चूरापोस्त सस्ते रेट में खरीदकर सामान के बीच छिपाकर हिमाचल प्रदेश व पंजाब में महंगे दाम पर बेचते हैं। आज भी दोनों कैंटर में चूरा पोस्त लेकर राजस्थान से हिमाचल प्रदेश की तरफ जाएंगे। सूचना पर टीम ने पिहोवा-कुरुक्षेत्र कट पर उतरने वाले फ्लाईओवर के नजदीक नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद मिली सूचना के अनुसार एक कैंटर को रोककर चालक से पूछताछ की तथा कैंटर की तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 46 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें