फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन तकनीक से कृषि क्षेत्र में हो रहे क्रांतिकारी परिवर्तन : जिंदल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल ने कृषि विभाग के अधिकारियों और ड्रोन ऑपरेटर्स के साथ बैठक कर ड्रोन तकनीक पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने ड्रोन के उपयोग से कृषि क्षेत्र में हो रहे लाभों पर भी चर्चा की और किसानों के लिए इसे और अधिक सुलभ बनाने के उपायों पर जोर दिया।
विज्ञापन


ड्रोन तकनीक का उपयोग विशेष रूप से फसलों में कीटनाशकों और उर्वरकों के छिड़काव, निगरानी और खेती की दक्षता बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसानों को ड्रोन तकनीक के द्वारा नैनो यूरिया के छिड़काव के बारे में जागरूक करें और उन्हें इसके फायदों से अवगत कराएं।

सांसद ने कहा कि नई तकनीकों का इस्तेमाल ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर ड्रोन पायलट ने लाइव प्रदर्शन करते हुए दिखाया कि किस प्रकार यह तकनीक कम समय में अधिक प्रभावी परिणाम प्रदान करती है। सांसद ने कहा कि ड्रोन तकनीक से कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे हैं। ड्रोन तकनीक और नैनो यूरिया का उपयोग कृषि क्षेत्र को एक नई दिशा देगा। इससे किसानों का समय और श्रम बचेगा और उत्पादन क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर डॉ. कर्मचंद उपनिदेशक कृषि, राजेश कुमार वर्मा सहायक कृषि अभियंता, प्रवीण कुमार, इफको एरिया मैनेजर और ड्रोन पायलट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें