फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा, सुविधाओं पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों को लेकर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने शनिवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) कार्यालय में बैठक की। महोत्सव का आयोजन 5 दिसंबर से 25 दिसंबर तक होगा।
विज्ञापन

बैठक में महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया। स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की समीक्षा हुई। सुभाष सुधा ने कहा कि गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान है। यह भगवान श्रीकृष्ण के गीता संदेश को देश-विदेश तक पहुंचाने का अवसर है। महोत्सव को सफल बनाने में धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने संस्थाओं से सक्रिय भागीदारी निभाने और अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की। अधिकारियों और संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने पर बल दिया गया। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें