फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में निकाला एमएससी जूलॉजी और एमएससी फॉरेंसिक साइंस का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हर क्षेत्र में डिजिटलाइजेशन क्रांति कर रहा है। इसके परिणाम भी सामने आ रहे है। केयू प्राणिशास्त्र विभाग और परीक्षा शाखा के संयुक्त प्रयास से एमएससी जूलॉजी और एमएससी फॉरेंसिक साइंस का परिणाम एक दिन में निकाला गया। इस पर केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी का समय से परिणाम उनके कॅरियर के लिए बहुत जरूरी है। समय से विद्यार्थी शोध के क्षेत्र में जाए और जॉब के लिए प्रयास करें। यही हम सबका हमेशा प्रयास रहा है।
विज्ञापन

जूलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. दीपक राय ने बताया कि उनकी तरफ से 13 जून सुबह परीक्षा परिणाम की सब प्रक्रिया पूरी करने के बाद परीक्षा शाखा ने उसी दिन परीक्षा परिणाम जारी कर एक ऐतिहासिक कार्य किया है। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए विभाग के शिक्षकों के अथक प्रयास और परीक्षा शाखा के कर्मचारियों के प्रयास सराहनीय है। विभाग के दोनों स्नातकोत्तर विषयों के परिणाम जारी करने के लिए विभाग परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें