कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई गई डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019-21, 2020-22, 2021-23 व 2022-24 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर, मर्सी चांस, विशेष अवसर) तथा प्रवेश वर्ष 2019-21, 2020-22 व 2021-23 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर, मर्सी चांस, विशेष अवसर) परीक्षाएं जोकि फरवरी-मार्च 2024 में ली गई थी। उनका परिणाम घोषित कर दिया गया है।
संबंधित छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर देख सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तर पुस्तिका की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, वे परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक निर्धारित शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थावार परफॉर्मेंस शीट शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी तथा परीक्षा में रि-अपीयर रहे छात्र-अध्यापकों के आगामी परीक्षा हेतु आवेदन-पत्र भी संबंधित संस्था की लॉगिन आईडी के माध्यम से ही ऑनलाइन भरे जाएंगे।