फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में रहेगी पाबंदी : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की जुलाई में होने वाली कंपार्टमेंट और अतिरिक्त विषय की परीक्षाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष पाबंदियां लगाई हैं। 9 से 18 जुलाई तक परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में अनावश्यक भीड़ और आवाजाही पर रोक रहेगी। इस अवधि में फोटोस्टेट, ज़ेरॉक्स और फैक्स मशीनों का संचालन भी बंद रहेगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत यह आदेश जारी किए हैं। वरिष्ठ माध्यमिक की परीक्षा 9 जुलाई को होगी, जबकि माध्यमिक की परीक्षाएं 10 से 18 जुलाई तक आयोजित होंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होंगी। प्रशासन ने लोगों से आदेशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें