फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर के परिक्रमा पथ को विकसित करने का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।ब्रह्मसरोवर के चारों ओर परिक्रमा पथ बनाने का जिम्मा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने अब इंजीनियरिंग विंग को सौंप दिया है, जो पूरी तकनीकी तौर पर यह पथ तैयार करेगी। ऐसे में श्रद्धालुओं को अभी पूरे परिक्रमा पथ के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

केडीबी ने करीब दस दिन पहले न केवल परिक्रमा पथ बनाए जाने का निर्णय लिया था बल्कि उत्तरी भाग की ओर इसके लिए पट्टिया भी लगा दी तो मार्किंग भी कर दी गई लेकिन यह कार्य एक ओर ही हो पाया, जिसके चलते अभी यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। जहां अनेक जगह ब्रह्मसरोवर के चारों ओर इस परिक्रमा पथ को पूरी तरह से तैयार किया जाना है वहीं पहले बनाए परिक्रमा पथ पर भी अस्थाई दुकानें फिर सज गई है। ऐसे में केडीबी द्वारा उतरी भाग की ओर बनाए परिक्रमा पथ का भी श्रद्धालुओं को फिलहाल कोई फायदा नहीं हो पा रहा है। यह दुकानें कब पूरी तरह से हट पाएंगी, यह जवाब भी फिलहाल किसी के पास नहीं है।
बॉक्स
इंजीनियरिंग विंग जल्द शुरू करेगी कार्य : उपेंद्र
मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों ने ब्रह्मसरोवर के चारों ओर जायजा ले लिया है, जिसके बाद योजना भी तैयार कर ली गई है। अब जल्द ही इस पर कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि यह पथ तैयार होने के बाद श्रद्धालु पवित्र ब्रह्मसरोवर के चारों ओर आसानी से परिक्रमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें