फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: योग को जीवनशैली में अपनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। योगाभ्यास करवाते प्रशिक्षक। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा योग आयोग की ओर से चलाए जा रहे 30 दिवसीय राज्यस्तरीय अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन के प्रांगण में सूर्य नमस्कार और योग क्रियाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने योग को जीवनशैली में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ के बीच शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार और विभिन्न योग क्रियाएं की गईं। संस्थान निदेशक ऋषि गोयल ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम है बल्कि मानसिक संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने में भी अत्यंत सहायक है। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार के 12 चरणों की विधि और उनके वैज्ञानिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित रूप से योग करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, अजमेर, सुमंत गोयल, राम शरण, गौतम दत्त, महेश कुमार, सुनील पुलस्त्य, रितु त्यागी व संदीप सांगवान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें