फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरस्वती नदी से सिरसा तक पहुंचेगा रिजर्वायर प्रोजेक्ट का पानी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरस्वती रिजर्ववायर प्रोजेक्ट पर चल रहे काम के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते धुमन 
विज्ञापन
कुुरुक्षेत्र। सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की ओर से यमुनानगर के छिल्लोर गांव की भूमि पर 350 एकड़ में सरस्वती रिजर्वायर बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य जून तक पूरा होने की उम्मीद है। रिजर्व वायर का पानी सरस्वती नदी के जरिए सिरसा तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक 20 हजार से अधिक डंपर मिट्टी यहां से उठाई जा चुकी है। यह मिट्टी का उपयोग भी कैल से लेकर पोंटा साहिब तक निर्माणाधीन नेशनल हाईवे के निर्माण में किया जा रहा है। इसी सीजन में बरिश के पानी को रिजर्वायर में रोकने की योजना है। इसके बाद पानी को सरस्वती नदी में इस्तेमाल किया जाएगा। सोमवार को रिजर्वायर का निरीक्षण करने के बाद बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से उसके आस-पास के इलाके में पानी की कमी दूर होगी। भूजल स्तर में सुधार होगा और बाढ़ से भी बड़े स्तर में राहत मिलेगी। कभी बाढ़ आदि आई तो उसका पानी भी इसमें एकत्रित किया जाएगा। प्रोजेक्ट पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी काम कर रही है।
किसानों को होगा लाभ सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ने बताया कि शिवालिक पहाड़ियों के कैचमेंट एरिया से अक्सर बाढ़ के रूप में पानी आने का अंदेशा बना रहता है। इस पानी को रिजर्वायर में एकत्रित किया जाएगा, जिससे भूजल स्तर में सुधार होगा। बचे पानी को सरस्वती नदी के माध्यम से कुरुक्षेत्र, पिहोवा, कैथल से होते हुए सिरसा हेड तक पहुंचाया जाएगा। इससे नदी के आसपास के एरिया में भी भूजल के स्तर में सुधार होगा और किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें