फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवाहिता की हत्या के मामले में एसपी से कार्रवाई की गुहार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतिका पूजा के परिजन एसपी कार्यालय के बाहर खड़े होकर एसपी से मिलने का इंतजार करते
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उमरी गांव में विवाहिता ने शनिवार को अपने मायके में अपने पति की तीसरी शादी की खबर से आहत होकर फंदा लगा आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

इस मामले में मृतका के परिजनों ने वीरवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीतीश अग्रवाल से मुलाकात कर पूजा के पति राजकुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि राजकुमार ने बिना तलाक के दूसरी शादी की तैयारी कर पूजा को आत्महत्या के लिए उकसाया।
परिजनों ने बताया कि पूजा की शादी चंडीगढ निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही राजकुमार पूजा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। कुछ समय पहले राजकुमार उसके मायके में छोड़कर चला गया। परिजनों के अनुसार शनिवार को पूजा को पता चला कि राजकुमार बिना तलाक के दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। इस सदमे में पूजा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

मृतका के परिजनों ने एसपी से मिलकर राजकुमार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राजकुमार की प्रताड़ना और दूसरी शादी की खबर ने उनकी बेटी को आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में जांच पहले से जारी है।
विज्ञापन

एसपी ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें