फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की 1930 पर दें सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बढ़ते साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों की तत्काल सूचना देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क सकते हैं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि पिछले कुछ साल से लोगों में ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते क्रेज के कारण अक्सर लोग सोशल मीडिया पर बंपर डिस्काउंट, लॉटरी या फिर इनामी विज्ञापनों के झांसे में आ जाते हैं। ऐसे में पहले यह सुनिश्चित कर लें कि इस्तेमाल की जा रही वेबसाइट सुरक्षित है या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर संभव है तो कोशिश करें कि ऑनलाइन साइट्स से सामान मंगवाते समय कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुनें ताकि आपकी बैंक और कार्ड डिटेल साइबर अपराधियों के हाथ न लग सके। उपायुक्त ने कहा कि यदि फिर भी किन्ही कारणों से आपके साथ किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो आप सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें और अपनी शिकायत को साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें