फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हाउस टैक्स जमा कराने के लिए राहत, 75 प्रतिशत तक की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। नगरपालिका ने शहरवासियों को हाउस टैक्स जमा कराने के लिए बड़ी राहत देते हुए 75 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की है। नगरपालिका सचिव नीरज सैनी ने बताया कि यह विशेष छूट योजना 30 अगस्त तक लागू रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना हाउस टैक्स जमा कर इस छूट का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

नगर पालिका का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को टैक्स भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि शहर के विकास कार्यों को और गति मिल सके। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के भीतर टैक्स जमा कराने वाले उपभोक्ताओं को 75 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें