फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दोपहर धूप से राहत पर ठंडी हवाओं से सिहरन

Mon, 02 Feb 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
चिल्ड्रन पार्क में धूप मे खेलते बच्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। शनिवार रात हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद रविवार सुबह ठंडी हवाओं और ठिठुरन के साथ हुई। सुबह करीब 9 बजे बाद सूरज निकलने से धूप खिली, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली, वहीं ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण कंपकपी बरकरार है। दरअसल, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड का असर बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात की बारिश से वातावरण में नमी बढ़ने के कारण सुबह और रात के समय ठंड अधिक महसूस की गई। सुबह के समय लोग सड़कों पर गर्म कपड़ों में नजर आए और कई इलाकों में हल्की धुंध भी छाई रही।
विज्ञापन


ठंडी हवाओं की रफ्तार 7 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है, जिससे कंपकपी बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि हल्की बारिश फसलों के लिए लाभदायक है, लेकिन तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने पर नुकसान की आशंका है। डॉक्टरों ने बदलते मौसम को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने और गुनगुने पानी का सेवन करने की अपील की है। रात की बूंदाबांदी के बाद धूप निकलने से बाजारों में आंशिक रौनक देखने को मिली, लेकिन ठंड के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में सतर्क दिखे। सुबह की सैर करने वालों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह और शाम सिर ढककर रखें, पौष्टिक आहार लें, ठंडी वस्तुओं से परहेज करें।
विज्ञापन


मौसम फिर पलट गया है लेकिन अगले दो-तीन दिनों तक जिले में इसी तरह का मिला-जुला मौसम बना रह सकता है। धूप िनकलने से दोपहर के समय ठंड से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और शाम ठंड का असर बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में फिलहाल अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

-डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें