फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिलने से ठंड से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह भी बारिश हुई, जिससे जहां कोहरे से निजाती मिली वहीं दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से भी कुछ राहत मिली। रविवार को जिला में अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मौसम विभाग अनुसार आगामी तीन दिन और बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद मौसम धूप खिलने से अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। रविवार सुबह हुई बारिश से शहर में कई जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया। मोहन नगर ओवर ब्रिज पर सड़क निर्माण कार्य के चलते बारिश होने से फिसलन की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान चाहन चालक सावधानी से चलते नजर आए। वहीं आंबेडकर चौक, पुराना बाईपास, सेक्टर 17, 13, गांव किशनपुरा व ज्योतिसर सहित कई जगह पानी खड़ा हो गया। बारिश के बाद साढे 11 बजे के करीब सूर्य देव ने दर्शन दिए तो लोगों को ठंड से राहत मिली। लोग घरों से बाहर निकल ब्रह्मसरोवर पर घूमने के लिए पहुंचे। वहीं मौसम को लेकर किसानों का कहना है कि बरसात व कोहरा गेंहू की फसल के लिए वरदान है जिससे गेंहू की फसल में अच्छी ग्रौथ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें