अंबाला छावनी बस अड्डे के बाहर सड़क पर रखे अवरोधकों को हटाती जेसीबी। संवाद
अंबाला। छावनी बस अड्डे के बाहर सड़क जाम को खत्म करने के लिए बुधवार को नगर परिषद ने कार्रवाई की। सड़क पर लगी रेहड़ियों को बस अड्डे के बाहर पुल के नीचे खड़ा करने के निर्देश दिए गए, वहीं सड़क के बीच रखे अवरोधकों को भी हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल मौजूद रहे। उन्होंने फुटपाथ पर सामान रखकर कब्जा करने वालों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने दोबारा फुटपाथ पर कब्जा किया तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रहीं थी कि बस अड्डे के बाहर गंदगी का आलम है और जहां-तहां रेहड़ियां लगाकर कब्जा किया हुआ है। मौके पर जाकर हालात देखे गए और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाया गया है। यह कार्रवाई छावनी के अलग-अलग हिस्सों में भी की जा रही है ताकि कहीं कोई गंदगी व अतिक्रमण नजर न आए।
अंबाला छावनी बस अड्डे के बाहर सड़क पर रखे अवरोधकों को हटाती जेसीबी। संवाद