फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 29 को कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन करेंगे नियमित व अतिथि अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के आह्वान पर लघु सचिवालय में अतिथि अध्यापकों का धरना 152वें दिन भी जारी रहा। जिला हिसार के अतिथि अध्यापकों ने 24 घंटे के लिए धरने की जिम्मेदारी संभाली। अध्यक्षता ईश्वर सिंह बरवाला ने की।
विज्ञापन


अध्यापक नेताओं ने कहा कि अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग और वर्ष 2010 से पहले नियुक्त अध्यापकों पर पात्रता परीक्षा थोपने के विरोध में 29 नवंबर को हजारों नियमित व अतिथि अध्यापक कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत के आदेश के बावजूद शिक्षा विभाग ने नियमितीकरण को लेकर नकारात्मक आदेश जारी किए हैं। नेताओं ने कहा कि अतिथि अध्यापक तीन साल की नियमितीकरण नीति की शर्तें पूरी करते हैं। धरने में प्रतीकात्मक विधानसभा आयोजित कर अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसे विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भेजा जाएगा। संघ ने नियमित होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें