फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग मिलकर जीजा पर हमले करने के आरोप में छह के खिलाफ दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के साथ मिलकर युवक ने अपने जीजा पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने युवक को नामजद करते हुए उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। केयूके थाना पुलिस को दिए बयान में विनोद वासी गांव सुढ़पुर (शाहाबाद) ने कहा कि उसकी शादी सपना वासी मोरथला (कुरुक्षेत्र) के साथ 2017 में हुई थी। शादी से उनके पास एक बेटा है। करीब एक महीना पहले उसका अपनी पत्नी के साथ मन मुटाव हो गया था तथा उसकी पत्नी मायके चली गई थी। उसकी पत्नी सपना ने उसके खिलाफ महिला थाना में शिकायत भी दे रखी है। इसी संबंध में वह 23 जुलाई को अपने दोस्त कुंवर सिंह वासी गांव मुगल माजरा के साथ महिला थाना पहुंचा था। यहां पंचायत के लिए उसकी पत्नी व उनके रिश्तेदार भी आए हुए थे। इसी दौरान उसका साला अमित तैश में आकर उसे बुरा-भला कहने लगा तथा उसे सबक सिखाने की धमकी दी। पंचायत के बाद वह अपने दोस्त कुंवर सिंह के साथ बाइक पर घर की ओर चल दिए थे। करीब साढ़े 3 बजे जब वह गांव भिवानी खेड़ा बस अड्डे के पास पहुंचे तो दो बाइक पर सवार उसके साले अमित सहित छह लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया था। जब तक वह कुछ समझता अमित ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। बचने के लिए उसने अपनी बाजू आगे कर दी। इसी दौरान अमित के दोस्तों ने भी उस पर डंडों, बिंडों व लाठियों से हमला करके घायल कर दिया। जब उसके दोस्त कुंवर ने उसे छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। लोगों को इकट्ठा होते अमित अपने दोस्तों सहित उसे जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक पर फरार हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल दाखिल कराया गया। पुलिस ने बयान पर अमित सहित उसके अन्य पांच दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें