फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक हमला करके व्यक्ति को घायल करने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक हमला करके गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 22 जुलाई को अरविंद वासी कनीपला ने थाना सदर थानेसर को अपनी शिकायत में बताया कि वह 18 जुलाई को अपने घर पर मौजूद था। उसी समय किशन कुमार, राजेश, देवराज, देवराज की पत्नी व साजन उर्फ आलोक उसके घर में घुस आए और सरिया व डंडों से उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। इलाज के लिए उसे सरकारी अस्पताल मथाना तथा यहां से एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया था। बयान पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी कृष्ण कुमार वासी कनीपला को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें