फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चार जुलाई तक करें पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला बैडमिंटन संघ की ओर से कुरुक्षेत्र जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2025 का आयोजन छह जुलाई को सैक्टर-सात स्थित वायर विंग्स अकादमी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-09, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के लड़के-लड़कियां भाग ले सकेंगीं। इन वर्गों में एकल, युगल व मिश्रित वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


जिला कुरुक्षेत्र बैडमिंटन संघ के महासचिव प्रो. पीसी तिवारी ने बताया कि एकल मुकाबले के लिए 300 रुपये और युगल के लिए 500 प्रवेश शुल्क तय किया गया है। सभी खिलाड़ियों को अपनी उम्र का प्रमाणपत्र (हरियाणा म्युनिसिपल कॉरपोरेशन या कमेटी की ओर से प्रमाणित) प्रतियोगिता शुरू होने से पहले जमा करवाना होगा। इच्छुक खिलाड़ी पंजीकरण और प्रवेश शुल्क चार जुलाई तक जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन



आयु वर्ग की पात्रता
अंडर-09: जन्म 1 जनवरी 2017 या उसके बाद
अंडर-11: जन्म 1 जनवरी 2015 या उसके बाद
अंडर-13: जन्म 1 जनवरी 2013 या उसके बाद
अंडर-15: जन्म 1 जनवरी 2011 या उसके बाद
अंडर-17: जन्म 1 जनवरी 2009 या उसके बाद
अंडर-19: जन्म 1 जनवरी 2007 या उसके बाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें