फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए 23 तक करें पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशानुसार के अनुसार माय भारत केंद्र की ओर से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। माय भारत कुरुक्षेत्र की उप निदेशक सुरमयी शर्मा ने कहा कि इच्छुक युवा 23 अक्तूबर तक माय भारत केंद्र में अपना पंजीकरण भेज सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के सात ब्लॉक में चार ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों का माय भारत पोर्टल पर बनाए गए इवेंट पर ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में 150 खिलाड़ी होंगे और ब्लॉक स्तरीय खेलकूद में पुरुष वर्ग में वॉलीबॉल, 400 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ व लंबी कूद और महिला वर्ग में खोखो, 400 मीटर, 200 मीटर व लंबी कूद आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें