फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 को नरवाना में होगा रिकॉर्ड तोड़ युवा सम्मेलन : बड़शामी

Sun, 22 Mar 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी ने कहा कि 23 मार्च को नरवाना में होने वाला युवा सम्मेलन रिकॉर्ड तोड़ होगा। उन्होंने दावा किया कि इस सम्मेलन में लाडवा हल्के से सैकड़ों की संख्या में युवा भाग लेंगे। बड़शामी ने युवा सम्मेलन के लिए लाडवा हल्के के कार्यकर्ताओं की बैठक ली जिसमें उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होती है। युवा ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि इनेलो नरवाना की धरती से एक विशाल युवा सम्मेलन आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेगी। सम्मेलन के माध्यम से युवा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेंगे और आने वाले समय में इनेलो की सरकार बनाने का लक्ष्य तय करेंगे। वर्तमान समय में बड़ी संख्या में युवा इनेलो से जुड़ रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि प्रदेश में बदलाव की लहर बन रही है। इस मौके पर लाडवा हल्का प्रधान राजेंद्र कश्यप, इनेलो नेता हरीश छाबड़ा, जगदीप दुगारी, दविंद्र बडतोली, दीपक धारीवाल, संजीव भैणी, स्वीटी भूल्लर, तरसेम सिंह, लाभ सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें