फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सतयुग दर्शन ट्रस्ट को सम्मान, 5 नए स्कूल घोषित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर आयोजित हरियाणा विजन-2047 के दौरान ट्रस्ट  को सम्मानित करते हुए सीएम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर आयोजित हरियाणा विजन-2047 कार्यक्रम में सतयुग दर्शन ट्रस्ट और सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र को दो श्रेणियों में सम्मान मिला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ये पुरस्कार प्रदान किए। ट्रस्ट के ध्यान कक्ष को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल पुरस्कार मिला। संगीत कला केंद्र को संगीत एवं प्रदर्शन कलाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र की देशभर में 22 शाखाएं संचालित हैं। यह संस्था विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को भी अवसर देती है। इस अवसर पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट ने समभाव-समदृष्टि के पांच नए निशुल्क स्कूल खोलने की घोषणा की। ये स्कूल पंचकूला, अंबाला, मुरादाबाद, लुधियाना और जालंधर में खुलेंगे। इनका उद्देश्य लोगों को सदाचार और समभाव पर आधारित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें