कुरुक्षेत्र। हनुमान जी के किरदार में कुलवंत सिंह भट्टी। संवाद
कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा हाईवे से लगते बोडला लिंक रोड पर स्थित विवेकानंद स्कूल मथाना के प्राचार्य विक्रम शर्मा ने कहा कि स्कूली बच्चों पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी हुई है। विद्यालय में कई वर्षों से हर मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है।
यह बजरंगबली का ही अद्भुत प्रताप है कि बच्चों के शिक्षा स्तर और व्यक्तित्व में जबरदस्त निखार देखने को मिल रहा है। एकाग्रता बढ़ने से पढ़ाई की आदत सुधरी और परीक्षा परिणाम भी अच्छा आने लगा। बोर्ड कक्षाओं में भी प्रतिवर्ष 10 से 12 बच्चे मेरिट ला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में युवा पीढ़ी को हनुमान जी के गुणों से पांच मुख्य सीख लेनी चाहिए। पहली शिक्षा निस्वार्थ भक्ति की, दूसरी निस्वार्थ सेवा की, तीसरी ताकत के बावजूद मन को एकाग्र रखने की, चौथी शक्तियों का घमंड न करने की और पांचवीं असीम बल-ऊर्जा का इस्तेमाल अच्छे कार्यों के लिए करने की। युवा पीढ़ी नशा छोड़कर नाम जपें। सकारात्मक परिवर्तन आएगा।