कुरुक्षेत्र। स्वयंसेवकों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि व अन्य। संवाद
इस्माईलाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर का समापन बुधवार को हुआ। इस कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरपर्सन के पति पुनीत गर्ग मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर से विद्यार्थियों में साफ सफाई और आपसी सद्भाव, भाईचारे की भावना पैदा होती है। प्रीतम लाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र की युवा शक्ति के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक अच्छा कार्यक्रम है। रवि कुमार को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में चुना गया और छात्राओं में रजिया को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेविका के रूप में सम्मानित किया गया। छात्रा सविता ने सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रभारी डॉ. हवा सिंह, रीमा जिंदल, राजेंद्र बिंदल, समाजसेवी अरुण गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।