फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 10 दिन बाद आज नीदरलैंड से रविंद्र का शव पहुंचेगा पैतृक गांव

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रविंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 10 दिन के बाद आज शनिवार को रविंद्र (26) का शव नीदरलैंड से उसके पैतृक गांव बहादुरपुरा पहुंचेगा। रविंद्र के शव को लेने के लिए उसके पिता फूल सिंह, भाई रवि और अन्य रिश्तेदार शुक्रवार रात आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। शनिवार को गांव बहादुरपुरा में रविंद्र का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रविंद्र की मौत की सूचना के बाद से ही घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दो साल पहले 21 सितंबर 2021 को रविंद्र लैंगुवेज कोर्स करने के लिए यूक्रेन गया था, मगर अगले ही साल यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रविंद्र किसी तरह नीदरलैंड पहुंच गया था। यहां रविंद्र राजधानी एम्स्टर्डम हवे में एक कूरियर कंपनी में काम करता था। चार अगस्त को रविंद्र गाड़ी पलटने से हुए हादसे में जख्मी हो गया था। कुछ दिन के उपचार के बाद रविंद्र ठीक होकर काम पर लौट गया था, 17 अगस्त को उसकी मौत की सूचना परिजनों को मिली थी। तभी से परिजन उसके शव को भारत लाने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे थे।
फूल सिंह ने बताया कि उसके बेटे रविंद्र के शव को भारत लाने के लिए उसके पाकिस्तानी दोस्त नवेद और दीपक सहित अन्य ने मदद की है। उन्होंने ही नीदरलैंड में अपने पास से और चंदा इकट्ठा करके रविंद्र के शव को भेजा है। उनकी बदौलत ही रविंद्र को उसके गांव की मिट्टी दोबारा नसीब होगी। शुक्रवार-शनिवार रात करीब दो बजे फ्लाइट से रविंद्र का शव दिल्ली एयरपोर्ट आएगा। गांव आने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। रविंद्र। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें