फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि ने 1600 मीटर दौड़ में पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
गूंज वेलफेयर क्लब की ओर से 20वीं खेल प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता की शुरुआत पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि व अनाज मंडी के प्रधान नंद लाल सिंगला ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर की। भाजपा नेता राजिंद्र बाखली, राम किशन दुआ, डॉ. अवनीत वैडच, प्रिंसिपल सुखविंदर सिंह ने बतौर विशिष्ठ अतिथि शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष रजत पांचाल ने बताया कि संस्था की ओर से 20वीं खेल प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 1600 और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर रवि, द्वितीय सचिन और रवि कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर गौरव, द्वितीय स्थान पर मोनू व तृतीय स्थान पर सुनील रहा। इस मौके पर देवशरण यादव, जगतार सिंह, हरविंद्र सिंह, बलजीत सिंह, राहुल कुमार, दीपक शर्मा, हेमंत शर्मा, जसविंद्र, संजीव शर्मा, दिनेश कुमार, लवप्रीत, सर्वजीत, पाली कोच, सोहिल, अभिषेक, हरमन, जसप्रीत, मनप्रीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें