फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी में रिमोट कंट्रोल से धू-धू कर जलेगा रावण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र ।धर्मनगरी में रावण को इस बार रिमोट कंट्रोल के जरिये जलाया जाएगा। इसके लिए दशहरा कमेटी की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। दशहरा उत्सव में 65 फुट के रावण का पुतला जहां आकर्षण का केंद्र रहेगा तो वहीं 55 फुट का कुंभकरण और 45 फुट के मेघनाथ का पुतला भी दर्शकों को देखने के लिए मिलेगा।
विज्ञापन


वहीं दशहरा उत्सव में जलाने के लिए तैयार की जा रही सोने की लंका भी लोगों को खूब आकर्षित करेगी, जिसे भगवान राम द्वारा जलाया जाएगा। दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए दो मंच बनाए जाएंगे। उत्सव के दौरान जहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कई झांकियां निकाली जाएंगी तो वहीं राधा-कृष्ण का नृत्य भी चर्चा का विषय रहेगा। इसके अलावा आसमान में होने वाली भव्य आतिशबाजी का आनंद भी दर्शक उठा सकेंगे।

दशहरा उत्सव के लिए रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को उत्तर प्रदेश की कारीगरों की ओर से तैयार किया जा रहा है, जो कि दिन रात मेहनत कर इन पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें