फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1963 में पंडित नेहरू के जन्मदिन पर दिल्ली में एक्सोज ना मिलता तो यहां नहीं होता

विज्ञापन
रत्नावली महोत्सव में शखनांद करता हारियाणवी कलाकार महावीर गुड्डू - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर 1963 में अगर उन्हें दिल्ली एक्सपोजर ना मिला होता तो शायद वे आज भाजपा के कद्दावर केंद्रीय मंत्री नहीं, बल्कि सामान्य नागरिक ही होते। ये विचार शनिवार को भारत सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने रत्नावली महोत्सव के दौरान व्यक्त किए। इस दौरान मंच पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे तो वह यह कहने से नहीं चूके कि अगर उन्हें चौथी क्लास में ही दिल्ली जाकर अपनी गायन कला प्रस्तुत करने का अवसर ना मिलता तो आज वह जहां हैं,वहां नहीं होते। रत्नलाल कटारिया शनिवार को हरियाणा दिवस पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किये जा रहे चार दिवसीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रत्नावली महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के एलएलबी के पुरातन छात्र कटारिया यह बताते हुए गौरव महसूस कर रहे थे कि वह कालेज और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में छात्र जीवन के दौरान कई बार बतौर कलाकार रंग जमा चुके हैं। यानी युवाओं को उनका सीधा संकेत था कि वह भले रत्नावली के रत्न ना रहे हों, लेकिन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के मंच के पुराने रत्न जरूर हैं। करीब 67 वर्षीय रतनलाल कटारिया ने अपनी ही आवाज का मजाक यह कहते हुए उड़ाया कि इस मंच से मैं भी कुछ सुनाना चाहता हूं, मगर अब उनकी आवाज वैसी नहीं रही,जैसी कभी पहले होती थी। कटारिया युवाओं को गुदगुदाते हुए बोले कि उनकी आवाज ब्रेड पकौड़े जैसी हो चुकी है।
बाक्स
और केंद्रीय राज्य मंत्री ने सुनाया चोर बजारी...
रत्नवली के मंच से केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया भी अपना फन दिखाये बिना नहीं रहे और जब उन्होंने मंच से अपने गीत...चोर बजारी, रिश्वत खोरी और पाकेटमार जो बंद करदै,हम उसनै लीडर जाणे, जो भ्रष्टाचार खत्म करदे....की प्रस्तुति दी तो युवाओं ने खूब तालियां और सीटियां बजाकर उनके गीत का स्वागत किया।
विज्ञापन

बाक्स
कुरुक्षेत्र और यूनिवर्सिटी से जुड़ी हैं यादें
कुरुक्षेत्र के साथ यूनिवर्सिटी में बिताए दिनों को कटारिया ने याद करते हुए कहा कि वह इस भूमि को कभी भूल नहीं सकते। उन्हें खुशी है कि मौजूदा कुलपति डा.कैलाश चंद्र शर्मा के कारण पिछले वर्षों में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का वातावरण काफी शांत हुआ है और शिक्षण के क्षेत्र में बेहतरी के साथ केयू को ए प्लस ग्रेड मिला है।
बाक्स
महावीर गुड्डू ने किया शंखनाद और जयघोष
रंगारंग प्रस्तुतियों से पहले रत्नवली महोत्सव का उद्घाटन मुख्यातिथि केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया और केयू के कुलपति कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित किया, इसके बाद रंगकर्मी महावीर गुड्डू ने मंच से शंखनाद के बाद भारत माता का जयघोष किया और मंच पर पहली ही प्रस्तुति रसिया ने खूब धूम मचाई।

रत्नावली महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यातिथि केंद्रीयमंत्री रतन लाल कटारिया- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें