फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रत्नावली : हरियाणा पवेलियन में दिखी स्वावलंबन की झलक, विद्यार्थियों ने लगाए 54 स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा 37वें राज्य स्तरीय चार दिवसीय रत्नावली महोत्सव का आगाज शुक्रवार को किया गया। महोत्सव को पूरा हरियाणवी गांव का लुक दिया गया है, जिसके माध्यम से युवा पीढ़ी को पुरातन हरियाणवी संस्कृति के दर्शन हो रहे हैं। वहीं युवाओं के लिए रत्नावली बहुत बड़ा मंच है, जहां पर आत्मविश्वास के साथ-साथ वह आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं।
विज्ञापन


क्राफ्ट मेले में 54 स्टाल लगाए गए हैं, जिसमें कुवि के ललित कला विभाग, यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, टूरिज्म विभाग, गृह विज्ञान विभाग, मैनेजमेंट विभाग, जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान सहित अन्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए स्वदेशी उत्पादों व खानपान की वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया, जिसे हर कोई पसंद कर रहा है वहीं अतिथियों हरियाणा पवेलियन का अवलोकन करने से पहले हरियाणवी पगड़ी बंधवाई और विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई सभी स्टॉल पर जाकर जानकारी ली। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्य की सराहना की तथा हरियाणवी चूरमा और गोहाना की जलेबी का स्वाद भी चखा।

जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा प्रिंटिंग की स्टॉल लगाई गई थी, जहां विद्यार्थियों ने कप पर अतिथियों के चित्रों को प्रिंट कर उन्हें भेंट किए। वहीं ललित कला विभाग के 135 विद्यार्थी 13 स्टालों पर अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे है, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा हाथों से निर्मित पेंटिंग, कैलीग्राफिक, दीपावली पर घर सज्जा का सामान, पेपर से निर्मित सामान सहित अन्य सामान लोगों को आकर्षित कर रहा है। पवेलियन में हरियाणवी पगड़ी, हरियाणवी खान-पान, चरखा, खाट, हस्तकला प्रदर्शनी महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन




अतिथियों ने चखा हरियाणवी चूरमा और जलेबी का स्वाद
होटल मैनेजमेंट विभाग के द्वारा हरियाणवी खानपान की स्टाल लगाई गई, जहां पर चूरमे का स्वाद अतिथियों ने भी चखा। वहीं दर्शकाें को चटपटी बाखली, नमकीन लस्सी, गुलाब जामुन रबड़ी और शाही टुकड़ा का स्वाद भी खूब भा रहा है। वहीं महोत्सव में गोहाना की मशहूर जलेबी का भी अतिथियों और दर्शकों ने स्वाद चखा। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों के स्वाद की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें