फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हरियाणवी संस्कृति को नए रंगों में संजो गया रत्नावली महोत्सव

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव में हरियाणवी ग्रुप डांस की प्रस्तुति देने के दौरान कलाकार। आर्काइ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव का आयोजन 28 से 31 अक्तूबर तक किया गया। इसमें संस्कृति, नवाचार और उद्यमशीलता का ऐसा रंग बिखरा जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

चार दिनों तक परिसर में लोकगीतों, रसिया, लूर, सांग, रागनी और पारंपरिक लोक कलाओं का जादू छाया रहा। करीब 3500 कलाकारों ने 34 विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया और हरियाणवी संस्कृति को नए रंगों में सजाकर युवाओं तक पहुंचाया।
महोत्सव में इस बार केवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ही नहीं बल्कि नवाचार और उद्यमशीलता की भी झलक देखने को मिली। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास और उद्यमिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसा मंच छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें रोजगार के नए अवसर भी देता है। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने बताया कि मेले में स्टॉल संचालन से लेकर बिक्री और आय तक का प्रबंधन विद्यार्थियों को सौंपा गया था। इससे उन्हें वास्तविक व्यापारिक अनुभव मिला। यह पहल विकसित भारत अभियान और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर मजबूत कदम है।
उन्होंने कहा कि रत्नावली का उद्देश्य युवाओं को अपनी संस्कृति, परंपरा और सभ्यता से जोड़ना है। अगले वर्ष महोत्सव में और नई विधाओं को शामिल करने की योजना भी है।
परंपरा के साथ आधुनिक सोच : लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस वर्ष रत्नावली महोत्सव संस्कृति, कौशल और रचनात्मकता का अद्भुत संगम बनकर सामने आया। यहां पारंपरिक हरियाणवी कला और आधुनिक सोच का सुंदर मेल देखने को मिला। ऐसी गतिविधियां न केवल कला को संजोती हैं बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और उद्यमशील बनने के लिए भी प्रेरित करती हैं।

कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव में हरियाणवी ग्रुप डांस की प्रस्तुति देने के दौरान कलाकार। आर्काइ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें