फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर विवाहिता से बलात्कार करने के आरोप मे दो के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलवाने का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। महिला ने बस मालिक सहित दो लोगों पर बलात्कार करने के साथ-साथ एक महिला पुलिस कर्मी पर आरोपियों के साथ मिलकर उसके साथ थाना परिसर में मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। कस्बा इन्द्री वासी विवाहित महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि उसका पति बस पर कंडक्टर के पद पर काम कर रहा था। बस मालिक ने उसे कहा कि उसका एक दोस्त चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी का मैनेजर है, जो उसे नौकरी लगवा देगा। इसी दौरान उसने उसे अपनी बातों में फंसाकर अपने ही गांव के युवक से मुलाकात करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार 2015 में युवक उसे नौकरी लगवाने की बात बोलकर उसे पिपली-शाहबाद मार्ग पर स्थित होटल में ले गया। वहां पर उसने उसके साथ बलात्कार कर उसका वीडियो बना लिया। करीब दो साल तक वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच एक दिन उसने उस वीडियो को बस मालिक को भेज दिया। उसके बाद उसके भी दो माह तक उसका शारीरिक शोषण किया। तंग आकर उसके इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसकी जांच महिला पुलिसकर्मी को सौंपी गई। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त महिला पुलिसकर्मी सहित दोनों लोगों ने भी उसके साथ थाना परिसर में मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें