फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर 3.35 लाख रूपये के हड़पने का एजेंट काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा भेजने के नाम पर व्यक्ति के साथ 3.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस उप अधीक्षक सुरेंद्र मांजु ने बताया कि सितंबर 2019 में गांव गुमटी निवासी रामदेव ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह विदेश जाना चाहता था। उसकी मुलाकात रोहित नागपाल निवासी गांव रजौली (अंबाला), गुरविंद्र चीमा निवासी बराड़ा के साथ हुई थी। बातचीत के दौरान इन एंजेंटों ने उसे तीन साल के वर्क परमिट पर पीआर दिलाने की बात कहकर 30 लाख रुपये की मांग की थी। इन लोगों पर विश्वास कर पिता ने जून 2019 में इन्हें पैसे और पासपोर्ट दे दिया। जुलाई 2019 को रोहित नागपाल उसे घर से दिल्ली ले जाने के लिए आया। इन लोगों ने 1000 यूएसए डॉलर उसे दे दिए बाकी 4000 डॉलर बैंकॉक में पहुंचकर देने की बात कही थी। दिल्ली पहुंचकर आरोपी ने उसे कोलकाता की टिकट दी। कोलकाता से बैंकॉक की टिकट दी। वह बैंकॉक भी पहुंच गया। फ्लाइट से उतरते समय तीन इमिग्रेशन पुलिसकर्मी कागजों की जांच करने के बाद उसे वापस इंडिया भेज दिया। घटना के बाद उसे एजेंटों से अपने रुपये वापस करने की मांग की तो आरोपी ने उसे रुपये देने से मना कर दिया। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी रोहित नागपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें