फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिअपीयर पेपर पास कराने का झांसा देकर युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, वीडियो क्लिप भी बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। रिअपीयर परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर एक युवक पर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि युवक उसे कार में बैठाकर एक होटल पर ले गया जहां उससे उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, इसके बाद वह बेहोश हो गई तो युवक ने उसे खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो भी खींचे। इतना ही नहीं छात्रा ने आरोप लगाया कि अब आरोपी उसके साथ करने की बात भी कह रहा है। ऐसा न करने पर फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छात्रा ने थाना शाहाबाद में पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि वह शाहाबाद के कॉलेज में पढ़ती थी और वर्ष 2018 में उसकी बीए द्वितीय वर्ष में रिअपीयर आई थी। वह पुर्नमूल्यांकन का आवेदन करने की तैयारी में थी। इसी बीच राहुल चौधरी नाम के एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। उस दौरान राहुल ने उससे कहा कि वह रिअपीयर के पेपर में पास करवा देगा, क्योंकि उसका रिश्तेदार यूनिवर्सिटी में अच्छी पोस्ट पर लगा हुआ है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह उसके झांसे में आ गई। कहा कि एक दिन राहुल का फोन उसके फोन पर आया और कहने लगा कि हस्ताक्षर करने के लिए यूनिवर्सिटी रिजल्ट ब्रांच में जाना पड़ेगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि जिस पर वह राहुल चौधरी की कार की पिछली सीट पर बैठक कुरुक्षेत्र तरफ रवाना हुई और रास्ते में आरोपी ने एक होटल के पास कार रोक ली और वहां से कोल्ड ड्रिंक लाकर उसे पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई और जिस पर आरोपी राहुल ने खेतों में ले जाकर उसकी मर्जी के बिना उससे दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींची व वीडियो भी बनाई। इसके पश्चात उसने किसी को बताने पर उक्त फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां दी। पीड़िता ने कहा कि इसी आधार पर राहुल चौधरी उसे ब्लैकमेल करता रहा और अपने साथ शादी करने के लिए मजबूर करता रहा। परेशान होकर उसने यह बात अपने परिजनों एवं पुलिस को बताई। युवती को बाद में मालूम हुआ कि राहुल चौधरी का असली नाम बलराम उर्फ काका दादपुर करनाल का रहने वाला है और इसका कोई भी रिश्तेदार यूनिवर्सिटी में नहीं लगा हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें