खंड के एक गांव की एक ग्यारहवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने एक लड़के पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के गांव की नाबालिग लड़की ने कहा कि गांव दयाल माजरा निवासी महेश सैनी ने उसके साथ खाली पड़े एक घर में ले जाकर दुष्कर्म किया।
छात्रा ने बताया कि वह दूसरे गांव के एक स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती है। वह सुबह स्कूल जा रही थी तो महेश सैनी उसके पास रुका और अपनी बाइक पर बैठाकर स्कूल छोड़ने की बात कही। मना करने पर आरोपी ने धमकी दी और कहा कि यदि वह उसकी बाइक पर नहीं बैठी तो वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा। लड़के द्वारा आत्महत्या करने की धमकी से डर कर वह उसके साथ उसकी बाइक पर बैठ गई।
इसके बाद वह उसे लाडवा से 10-12 किलोमीटर दूर एक खाली पड़े मकान में ले गया और वहां जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे वापस छोड़ गया। उसने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी और लाडवा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच भी शुरू कर दी है।