फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर संचालिका ने एक युवक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 में उसी शादी हुई थी, लेकिन उसका पड़ोसी मालिक उसके साथ छेड़छाड़ कर उसे परेशान कर रहा था। यही नहीं उसकी फोटो खींचकर उसके पति को दिखाने की धमकी देने लगा। आरोप लगाया कि पिछले तीन-चार माह से उक्त युवक उससे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था। कहा कि 12 दिसंबर की रात को भी उक्त युवक ने उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म किया। उसके परिजनों को देख आरोपी उसके घर से भाग गया। जांच अधिकारी एसआई पवनदीप कौर कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष ब्यान करवा दिए हैं। शीघ्र ही आरोपी को काबू किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें