जिला पुुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव सयाना सैदा निवासी जसवंत उर्फ जस्सी के रूप में हुई है। कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चार दिसंबर को बिहार के जिला गोंडा के गांव रामपुरा करवा निवासी चंद्र भान पांडे ने सदर थाना पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया था कि वह भाई राजू बाबू से तीन दिसंबर को पिहोवा मिलने गाया था। उसी रात वह करीब साढ़े 10 बजे पिहोवा के नीलकंठ मुख्य बाजार स्थित पिहोवा चौक पर पिपली जाने के लिए खड़ा था। इसी दौरान एक गाड़ी में आई और उसके साथ अन्य राहगीरों ने गाड़ी चालक से लिफ्ट मांगी थी, राहगीर रास्ते में उतर गए। जब गाड़ी कुरुक्षेत्र में दाखिल हुई तो चालक ने कहा कि आगे पुलिस का नाका है। वे छोटे रास्ते से निकल जाएंगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उस गाड़ी में दो व्यक्ति थे, जिन्होंने उसकी गर्दन पर तलवार रख कर पांच हजार रुपये की नकदी और उसका मोबाइल छीन लिया और उसे रास्ते में उतार दिया। इस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रहे एएसआई राम प्रकाश को गुप्त सूचना मिली थी एयरफोर्स चौक के पास लूट करने वाले एक आरोपी इस वक्त जिंदल चौक पर है। पुलिस ने सूचना पर आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उन्होंने एयरफोर्स चौक के निकट एक व्यक्ति से पैसे और मोबाइल छीना था। पुलिस द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेश करने पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।