फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुराना बस अड्डा के समीप रामलीला शुरू, पहले दिन किया नारद मोह का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री जय भारत रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से पुराना बस अड्डा के नजदीक शहीद मदन लाल ढींगरा पार्क में शनिवार रात से रामलीला का शुभारंभ किया गया। इस उपलक्ष्य पर रामलीला के मंच पर सर्वप्रथम सर्वदेव पूजन किया गया। इसके पश्चात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सूर्य प्रताप सिंह राठौर ने बतौर मुख्यातिथि रामलीला मंच का उद्घाटन किया जबकि विशिष्ट अतिथि चिराग गाबा ने पर्दारोहण की रस्म की।
विज्ञापन

प्रथम दिन पर सरस्वती वंदना के पश्चात नारद मोह का मंचन किया गया, जिसमें सुरेश कश्यप ने नारद, हेमंत स्वरूप भटनागर ने शंकर, पूर्वा भटनागर ने सरस्वती,वीरेंद्र कुमार ने इंद्र, विनोद शर्मा ने कामदेव व विष्णु और शेर सिंह ने ब्रह्मा का रोल किया। डायरेक्टर सुनील भटनागर ने बताया कि यह रामलीला नगरवासियों के सहयोग से क्लब द्वारा की जा रही है जोकि 25 सितंबर तक प्रतिदिन रात्रि नौ से 12 बजे तक चलेगी। इस मौके पर रामलीला मंच पर संरक्षक यशपाल शर्मा, प्रधान अजय कश्यप, उप प्रधान रोहित वत्स, सचिव सुनील भटनागर सिल्लू, स्टेज सचिव वीरेंद्र शर्मा बंटी, सलाहकार राजकुमार शर्मा, जयप्रकाश, सुरेंद्र अरोड़ा और देवांशु भटनागर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें